बीकानेर: मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने उदयरामसर में अमर शहीद गजराज सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया, बच्चों तक वीरों की गाथाएं पहुंचाने का संकल्प लिया
उदयरामसर के मुख्य बाजार में मंगलवार को सीआरपीएफ के अमर शहीद हवलदार गजराज सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि बुजुर्गों का दायित्व है कि वे बच्चों को देश का गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और वीरों की गाथाएं सुनाएं, ताकि युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना विकस