चास: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: बोकारो स्टेशन से दो नाबालिगों को बचाया, चाइल्ड लाइन को सौंपा
Chas, Bokaro | Jul 10, 2026 बोकारो जिले के बोकारो रेलवे स्टेशन में ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बोकारो स्टेशन से दो नाबालिगों को बचाया गया है।शुक्रवार समय साढ़े बारह बजे रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी में बताया गया कि 09 जुलाई को अद्रा डिवीजन के आरपीएफ/पोस्ट बोकारो ने सीआईबी यूनिट और आरपीएफ/पोस्ट बांकुरा के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।