पूर्णागिरि: बनबसा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओ नें मण्डल अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाईक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, यात्रा का आगाज बनबसा के मुख्य मार्केट से हाइवे होता हुआ कैनाल मार्ग पहुंचा। जहाँ कार्यकर्ताओ नें स्थानीय लोगों से हर घर तिरंगा लगाने की अपील कर देश के प्रति अपना मान और सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया ।