हरदोई: DM और SP ने पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Hardoi, Hardoi | Dec 17, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। केंद्रों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था कर ली जाये। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम की व्यवस्था कर ली जाये।उन्होंने आयोग के प्रतिनिधि को व्यवस्थाओं की जानकारी दी।