लातेहार: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर लातेहार में बुधवार की सुबह 11:00 बजे चक्का जाम कर दिया।
जिस दौरान लातेहार से गुजरने वाली रांची डालटेनगंज पथ पर परिचालन 1 घंटे के लिए ठप हो गया। मौके पर लातेहार थाना पुलिस दलबल एवं प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों के साथ पहुंचकर जामकर्ताओं को हटाया। मौके पर उपस्थित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने राज्य सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए कई मांगों को रखा।