खगौल: दानापुर में एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, 23 अक्टूबर को पांच बूथों पर 2408 मतदाता करेंगे मतदान
23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर दानापुर प्रखंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे बीडीओ आलोक कुमार के अनुसार,प्रखंड क्षेत्र में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं,जहां 2408 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शिक्षक निर्वाचन के लिए अंचल कार्यालय में एक बूथ बन