बिहटा: बिहटा में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर दबंग दिखाने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार जब्त
Bihta, Patna | Jul 13, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर एवं लहराकर खुद को दबंग दिखाने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने तीन कारतूस और एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उचित करवाई के लिए जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने गिरफ्तारी व हथियार जब्त की पुष्टि करते हुए आर्म्स एक्ट मामले में मामला दर्ज करने की बात कही है।