विदिशा नगर: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए जिले भर में टीम गठित, महिला बाल विकास अधिकारी ने कहा- पूरा जिला अलर्ट
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया पर कोई भी कार्य किया जाए वह शुभ माना जाता है। इसी अभिजीत मुहूर्त पर विवाह आयोजन भी होते हैं, सामूहिक रूप से और बड़ी संख्या मे होने वाले विवाह में कई बार बाल विवाह की भी आशंका हो जाती है, उन्ही बाल विवाह को रोकने के लिए एक महीने से लगातार विभिन्न विभागों की टीम काम कर रही हैं, सोमवार दोपहर 1 बजे अधिकारी ने कहा सब अलर्ट।