शेखपुरा बार की समस्याओं को लेकर स्टेट बार काउंसिल अध्यक्ष से मिले नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
शेखपुरा जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्र मौली यादव एवं महासचिव विनोद कुमार सिंह ने बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
मुलाकात के दौरान शेखपुरा बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया। अध्यक्ष चंद्र मौली यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद स्टेट बार काउंसिल अध्यक्ष से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।
उन्होंने शेखपुरा बार एसोसिएशन के पुराने एवं जर्जर भवनों को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया बार भवन निर्माण कराने के लिए स्टेट बार काउंसिल से सहयोग एवं आवश्यक पहल का आग्रह किया।
इसके अलावा नए एवं नवोदित अधिवक्ताओं को वेलफेयर के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता समय पर उपलब्ध कराने, युवा अधिवक्ताओं के लिए अलग फ्लोर एवं चैंबर की व्यवस्था करने तथा बार परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने की मांग रखी गई।
बार एसोसिएशन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अधिवक्ताओं के पेशेवर विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
अध्यक्ष चंद्र मौली यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं बार एसोसिएशन के विकास के लिए लगातार प्रयास करेगी। वहीं, बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने शेखपुरा के अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में आवश्यक सहयोग एवं सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
#Sheikhpura #BarAssociation #BiharBarCouncil #Advocates #LegalNews
#Arvindanand #sheikhpurakhabar