शिवपुरी नगर: आदिवासी बस्ती में शराब-जुआ बंद कराने ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय
शिवपुरी जिले के कठमई वार्ड नंबर-1 की सहरिया आदिवासी बस्ती के ग्रामीण आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बस्ती में चल रहे शराब, जुआ, और नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में नशे के कारण आए दिन मारपीट और विवाद हो रहे हैं। इसका असर छोटे बच्चों और युवाओं पर भी पड़ रहा है।