बांसवाड़ा: शहर के वनेश्वर महादेव मंदिर पर मनसा महादेव व्रत के उद्यापन पर श्रद्धालुओं ने किया पूजन
शहर के ऐतिहासिक वनेश्वर महादेव मंदिर में मनसा महादेव व्रत का उद्यापन बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। सावन मास से कार्तिक मास तक चलने वाले इस मनसा महादेव का सोमवार के व्रत का उद्यापन करने के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।भगवान शिव की पूजा-अर्चना वनेश्वर महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।