घाघरा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने घाघरा मिडिल स्कूल में काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
Ghaghra, Gumla | Apr 23, 2026 विगत आठ माह से सहायक आचार्यों के लंबित वेतन भुगतान की समस्या को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्ता) प्रदेश इकाई झारखण्ड के आह्वान पर प्रखंड के शिक्षकों द्वारा काला बिल्ला लगाकर घाघरा मिडिल स्कूल प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने राज्य सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।