सुसनेर: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नलखेड़ा-सुसनेर में हुई परीक्षा, शिक्षा विभाग के अधिकारी ने किया निरीक्षण
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के आदेश पर बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन रविवार को सुसनेर व नलखेड़ा विकासखंड में किया गया है। परीक्षा में 5000 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की, जो पूर्व में पढ़ाई से वंचित रह गए थे। इस परीक्षा का निरीक्षण BEO मुकेश तिवारी ने किया।