सुसनेर: चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में नन्दीश्वर दीप मण्डल विधान का आयोजन, भगवान की हुई विशेष पूजा अर्चना
फाल्गुन माह के चलते दिगंबर जैन समाज के श्री 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में समाज जनों के द्वारा नन्दीश्वर दीप मंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में रविवार को समाज जनों ने भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें 108 अर्घ समर्पित किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।