पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकियू ने खंड विकास अधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, अपमानित करने का लगाया आरोप
पूरनपुर तहसील परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया पूरनपुर खंड विकास अधिकारी कार्यालय में किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ता अपने काम को लेकर खंड विकास अधिकारी के पास गए थे।