सतबरवा: ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, उमड़ी भीड़
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में रविवार दोपहर 4 वजे तक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन ट्रेनिंग कॉलेज के बागवानी में किया गया, जिसमें आरएसएस के प्रांत प्रचारक गोपाल जी, लाडली शरण, सीताराम शरण, पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशी भूषण मेहता, पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह, विश्व हिंदू परिषद के लाला यादव समेत अन्य थे।