मऊ में संविधान दिवस पर ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, 100 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
मऊ के राजीव गांधी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत की ओर से ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान युवाओं को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता सुषमा पांडे ने विकसित भारत @2047 के संकल्प, पंच प्रण और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं युवाओं ने संविधान, नशा मुक्ति और समसामयिक विषयों पर संवाद करते हुए अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सभी ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।