#Balotra: #महिला_सुरक्षा_संकल्प_अभियान (Safety and Dignity for every Woman)
महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं हेल्पलाइन की दी जानकारी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली कुल 110 महिलाओं का किया सम्मान।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण, नवीन न्याय संहिता एवं महिला सुरक्षा योजनाओं पर किया जागरूक।
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर व्यापक जनजागरूकता एवं महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं एवं अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में संचालित अभियान ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ के तहत आज दिनांक 21.07.2026 को जिला बालोतरा में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री हरफूल सिंह आरपीएस ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन अपराध सहायक श्रीमती केशर निपु. अपराध सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय, श्री बाबुलाल निपु. थानाधिकारी पचपदरा व श्री नैनाराम उनि. प्रभारी यातायात बालोतरा के समन्वय में किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह के प्रतिनिधि, विभिन्न गैर सरकारी संगठन, विद्यालय की प्राचार्या, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, गृहिणियां तथा महिला छात्रावास वार्डन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 110 महिला वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन डाॅ रामेश्वरी चैधरी प्राचार्या, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसिन मूंगड़ा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध अथवा अन्य अपराधों की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन एवं ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिभागियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
@policerajasthan
#MahilaSuraksha #WomenEmpowerment #BalotraPolice
Barmer, Rajasthan | Jul 21, 2026