खानपुर: खानपुर कस्बे में मोड़ी भीमसागर प्लांट पर रखरखाव कार्य के चलते कल शाम की जलापूर्ति रहेगी बाधित
खानपुर में मोड़ी भीमसागर प्लांट पर रख रखाव कार्य के चलते कल शाम की जलापूर्ति बाधित रहेगी । जलदाय विभाग की सहायक अभियंता मुश्ताक पठान ने आज गुरुवार को सुबह 10:00 बजे के लगभग बताया कि मोड़ी भीमसागर फिल्टर प्लांट पर आगामी मानसून के मध्य नजर टैंको की साफ सफाई का कार्य किया जाएगा इसीलिए 19 जून शुक्रवार को खानपुर कस्बे की शाम की जलापूर्ति बाधित रहेगी ।