डुमरिया: सुल्ताना ने मैट्रिक परीक्षा में किया कमाल, बिहार के टॉप टेन में बनाई जगह
Dumaria, Gaya | Mar 27, 2026 गया जिले के डुमरिया प्रखंड के नोनीसोत गांव की छात्रा सुल्ताना परवीन ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में स्थान हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इकबाल अंसारी की पुत्री सुल्ताना ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से यह सफलता पाई। पटना में उनका टॉपर वेरिफिकेशन भी पूरा हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्ह