पयागपुर: शिवदहा रोड स्थित टेडिया पुल के पास से पुलिस ने 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में 4शातिर चोर को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3बजे गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्त कमलेश, श्याम, पप्पू, अजीज को गिरफ्तार किया।इनके पास से चोरी किया हुवा सोने व चांदी का आभूषण भी बरामद किया।पुलिस ने सभी के विरुद्ध गभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुवे न्यायालय रवाना कर दिया है।