नवादा लॉ महाविद्यालय में अचानक की गई फीस वृद्धि और कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। छात्रों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के फीस बढ़ाई गई है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। साथ ही, छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर असम्मानजनक व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।
इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कॉलेज प्रशासन से फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की है।
🚨Disclaimer :- यह जानकारी छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों और उनकी शिकायतों पर आधारित है। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
कॉलेज प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष एवं संतुलित जानकारी प्रस्तुत करना है।
#Nawada #NawadaLawCollege #LawCollege #FeeHike #StudentProtest
Nawada, Nawada | Jun 19, 2026