संडीला: कछौना कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल, सीएचसी में भर्ती
Sandila, Hardoi | Jun 16, 2026 कछौना कस्बे के तिलक नगर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फावड़े चले, जिससे पूरा मोहल्ला दहल उठा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिलक नगर निवासी रामकेश और राजकुमार के बीच काफी समय से चली आ रही रंजिश के चलते पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी।