कुलपहाड़: बेलाताल में बिजली संकट से लोग परेशान, जर्जर तार बने खतरा
भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जैतपुर कस्बे में 24 घंटे में मुश्किल से 4 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि कई इलाकों में एक-एक घंटे के अंतराल पर आपूर्ति हो रही है। इससे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। पुलिस चौकी के बाहर तार टूटकर फेस टू फेस हो गया, जिससे हाई वोल्टेज के कारण कई घरों के बिजली उपकरण खराब।