हाथरस: गिर्राज कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान से की लाखों रूपए के जेवर एवं नकदी की चोरी
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के घनी आबादी गिर्राज कॉलोनी में बेखौफ शातिर चोरों ने गौरव साहनी नाम के व्यक्ति के बंद मकान में चोरी कर घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने लाखों रुपए की ज्वेलरी एवं हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। इसी क्रम में घर के मालिक विदेश में अपने बेटे के यहां गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है।