हाथरस: गांव खेड़ा परसौली में मंदिर पर मेला देखने जा रहे लोगों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली स्थित खाटू श्याम मंदिर पर मेला देखने जा रहे लोगों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।