हाथरस: चंदपा क्षेत्र के गांव पेकवाड़ा में पानी भरते समय महिला को लगा विद्युत करंट बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती
चंदपा क्षेत्र के गांव पेकवाड़ा में घर के बाहर आज दिन सोमवार को पानी भरते समय महिला मंजू विद्युत करंट लगने से बेहोश हो गई। अचानक से हुए हादसे को देखकर परिजनों एवं ग्रामीणों की मौके पर भी लग गई। बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा महिला को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जिसका डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।