बांसजोर: तरगा के जामडीह टोंगरी में घायल जंगली हाथी के पहुंचने की सूचना पर वन विभाग अलर्ट
ठेठईटांगर प्रखंड के चूरिया-दमकी होते हुए ओडिशा के आमको-सिमको की ओर गया एक घायल जंगली हाथी बांसजोर प्रखंड के तरगा पंचायत अंतर्गत जामडीह टोंगरी में देखे जाने की सूचना पर वन विभाग ने ग्रामीणों के बीच सतर्कता बरते जाने की अपील की हैं, विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीच जूट के बोरे एवं जला हुआ मोबिल का वितरण किया गया तथा हाथी को नहीं छेड़ने की अपील की गई।इस अवसर पर जि