मांझी: नवमी पर मांझी के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बलिया मोड़ का पंडाल रहा आकर्षण का केंद्र
Manjhi, Saran | Oct 19, 2026 शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार की शाम मांझी के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम करीब 8:00 बजे से ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए लोगों का तांता लगने लगा। मांझी के बलिया मोड़ ,मांझी चट्टी ,थाना बाजार ,मियां पट्टी और पकड़ी बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल बनाए गए थे।