लालगंज: गलरा गांव में घड़रोज पर हमला कर रहे कुत्तों को ग्रामीणों ने भगाकर बचाई जान, सूचना पर 3 घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम
ड्रमंडगंज वन रेंज के गलरा गांव में शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे घड़रोज (नीलगाय) के मादा बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर घड़रोज की जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना के तीन घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल घड़रोज को कार में लादकर वन कार्यालय ड्रमंडगंज ले गई जहां उपचार करवाया जा रहा है।