लक्सर में सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि सतेंद्र राणा नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके विरोध में गुर्जर समाज और गुर्जर चेतना मंच के पदाधिकारी लक्सर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो समाज धरना-प्रदर्शन करेगा।
#Laksar #GurjarSamaj #HaridwarNews #UttarakhandNews #GurjarChetnaManch #SocialMediaControversy #BreakingNews #TheNetworkNewsIndia
Laksar, Haridwar | Nov 28, 2026