मधवापुर: साहरघाट थाना पर सब इंसपेक्टर अनिल कुमार सिंह को दी गई विदाई
साहरघाट थाना पर सब इंसपेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वालों को जनता द्वारा इज्जत मिलती है। वे वहां अपनी सेवा अवधि में किये गये कार्यों का अनुभव पुलिस पदाधिकारियों के साथ साझा कर रहे थे। मौका था विदाई सह सम्मान शिविर के आयोजन का। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों ने मिथिलांचल की परंपरा के मुताबिक स्वागत किया।