मधवापुर: रैमा में छापेमारी के दौरान शराब कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
रैमा में छापेमारी के दौरान शराब कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई साहरघाट पुलिस ने आरोपी के घर पर की। पकड़ा गया वारंटी उमेश यादव का बेटा अभिषेक यादव है। वह अप्रैल-2023 में नेपाल से चारपहिया में 27 कार्टन शराब लेकर जाने के दौरान लोमा गांव के पास पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर उसी समय एफआईआर दर्ज की थी।