मधवापुर: मुखियापट्टी सलहेस स्थान पर जनकल्याण की कामना को लेकर सीताराम नाम अराधना महोत्सव हुआ शुरू
मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी सलहेस स्थान पर जनकल्याण की कामना को लेकर ग्रामीणों ने श्री सीताराम नाम अराधना महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ। संकीर्तन मंडली के महंत भोगेन्द्र गोसाईं के नेतृत्व में युवा कलाकारों की टीम ने दो दिनों तक वाद्ययंत्रों के साथ श्री सीताराम नाम संकीर्तन किया। इस दौरान रंगारंग भक्ति गीत का आयोजन हुआ।