मधवापुर: बसंत पंचमी पर मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में पुलिस की रहेगी कड़ी पहड़ेदारी
बसंत पंचमी महोत्सव में विधि व्यवस्था मजबूती के लिए मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में गांव से बाजार तक पुलिस की कड़ी पहड़ेदारी होगी। यह निर्णय पुलिस पब्लिक की बैठक में साहरघाट और मधवापुर थानों पर लिया गया। शांति का माहौल कायम रखने के लिए विसर्जन यात्राओं के रूटचार्ट आयोजकों से लिये जा रहे हैं। पुलिस ने शांति समिति बैठक भी की है।