बालाघाट: पेट दर्द और उल्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय कटिंगटोला निवासी युवती की मौत
भरवेली थाना क्षेत्र के कटिंगटोला आंवलाझरी निवासी 21 वर्षीय युवती शीतल चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। युवती की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, इसलिए शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम 26 जून को किया जाएगा। जा