मंडला: पड़ाव जैन मंदिर से विमान में निकले श्रीजी, भव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण
Mandla, Mandla | Mar 30, 2026 भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव जैन समाज द्वारा सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव की शुरुआत रविवार को अहिंसा वाहन रैली के साथ हो चुकी थी, जिसके बाद सोमवार को पूरे शहर में भक्ति का माहौल नजर आया। सुबह करीब 9 बजे पड़ाव जैन मंदिर से भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई।