जहाज़पुर: पीपलूंद में तालाब में डूबने से एक किसान की मौत
पीपलूंद में तालाब में डूबने से किसान की मौत जहाजपुर। पीपलूंद में मंगलवार सुबह खेत में आवारा पशुओं को भगाने गए 45 वर्षीय अमरचंद रेगर का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर जहाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे से गांव में शोक छा गया।