रघुराजनगर नगरी: सतना के अबेर में झाड़ियों में मिला नाबालिग लड़की का शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया
सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत अबेर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, नाबालिग सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक ज़ब वह नहीं लौटी तो परिजन तलाश पर निकले लेकिन झाड़ियों मे मिला शव।