सोरोंजी में गूंजे ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे, धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
कासगंज यूपी। तीर्थ नगरी सोरोंजी में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला चौधरी, बड़ा बाजार, कायस्थान, लहरा रोड, रामसिंहपुरा होते हुए सहावर गेट मस्जिद तक पहुंचा। यहां से जुलूस वापस एक मीनार मस्जिद, मोहल्ला योग मार्ग पहुंचकर संपन्न हुआ।
जुलूस में ऊंट और घोड़ों पर अरबी लिबास में सवार बुजुर्ग और बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जुलूस के आगे बाइक सवार युवा रंग-बिरंगी पगड़ियां पहने हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान ‘अल्लाह-हो-अकबर’ के नारे गूंजते रहे और डीजे पर नात-ए-पाक पेश की गई। जुलूस में शामिल बच्चों को जगह-जगह बिस्किट और चॉकलेट वितरित की गईं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी पुलिस फोर्स के साथ जुलूस के दौरान मौजूद रहे।
जुलूस में हाफिज राहिल, हाफिज उबैश, हाफिज मोहसिन, कमाल हसन, इसरान राईन, मुकीस अहमद, गुलाम गौस कुरैशी, सलीम राईन, डा. महमूद खां, मु. युनुस, मु. फारुख, अबरार पठान, बिलाल कुरैशी, मुफीद पठान, अंजुम राहत, शरीफ गाजी, इस्लाम राईन, असलम राईन, राजू राईन, जाविद, शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।