चाचौड़ा: चाचौड़ा में विधायक ने निवास-कार्यालय पर सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान का आश्वासन
Chachaura, Guna | Jul 13, 2026 चाचौड़ा में विधायक प्रियंका मीणा ने 13 जुलाई को अपने निवास और कार्यालय पर निजी और शासकीय विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर आए लोगों की समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा, कुछ लोगों की समस्याओं का अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर समाधान कराया है। अन्य लोगों को समाधान करने का आश्वासन दिया है। 13 जुलाई को बड़ी संख्या में लोग विधायक के समक्ष समस्याओं को लेकर पहुंचे।