एंकर.उनियारा क्षेत्र के खातोली-पागड़ा मोड़ रपटे पर पानी के तेज बहाव में एलएनटी मशीन लदा ट्रक पलटा, स्थानीय जांबाज युवाओं ने बचाई चालक की जान.
उनियारा. उपखण्ड के खातोली-पागड़ा मोड़ स्थित रपटे पर पानी के तेज बहाव के चलते नहर खुदाई कार्य के लिए एलएनटी मशीन ले जा रहा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह पानी में डूबने से भीलवाड़ा निवासी चालक करीब 10 मिनट तक अंदर ही फंसा रहा, जबकि लिफ्ट लेकर बैठा एक युवक सूझबूझ से समय रहते कूदकर सुरक्षित बच निकला। चीख-पुकार सुनकर पागड़ा निवासी बाबूलाल मीणा, प्रधान मीणा और उनके साथी युवाओं ने अदम्य साहस दिखाते हुए उफनते पानी में छलांग लगाई और केबिन में अचेत हो चुके चालक को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने घायल चालक को तुरंत उनियारा अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल टोंक रेफर कर दिया; मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति का जायजा लिया। तेज बहाव के दौरान रपटों पर वाहन न उतारें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
#tonknews #nonfollowers #follower #LatestNews
Tonk, Tonk | Aug 26, 2026