पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव लभेड़ मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में गुरुवार शाम ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। गमी से लौट रहे एक ही परिवार और रिश्तेदारों के लोगों से भरी ट्राली की हिच टूटने पर गांव लभेड़ मोड़ के पास ट्राली पलट गई। हादसे में मुकेश, महाराज सिंह और राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए।