दुधारा थाना क्षेत्र के बस्ती बस्ता गांव में नल से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित जितेंद्र कुमार के अनुसार, उनके बच्चे पाटीदार के नल पर पानी लेने गए थे, जिसके बाद कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। कई लोग घायल हुए, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया।