हरदोई: मेडिकल कॉलेज गेट पर ई-रिक्शा चालकों का बेतरतीब जमावड़ा, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं; मरीज और तीमारदार परेशान
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2026 शहर के मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर इन दिनों अव्यवस्था का आलम है। गेट के ठीक बाहर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और बेतरतीब पार्किंग के कारण न केवल भयंकर ट्रैफिक जाम लग रहा है, बल्कि रोज छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सवारियां बिठाने की होड़ में ये चालक सड़क के बीचों-बीच और अस्पताल के प्रवेश द्वार को पूरी तरह से घेर कर खड़े हो जाते हैं।