कोंडागांव: बाल विवाह मुक्त कोंडागांव अभियान के तहत ग्राम चिलपुटी में बाल विवाह रोकथाम हेतु निकाली गई जागरूकता रैली
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त कोंडागांव अभियान के तहत मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम चिलपुटी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चिलपुटी में बाल विवाह रोकथाम हेतु ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए गांव में बाल विवाह रोकथाम रैली का आयोजन किया गया।