कोंडागांव: ग्राम बंगोली में अज्ञात बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति-पत्नी सहित एक साल की बच्ची घायल, DH में भर्ती
कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुरकी निवासी राम सिंह नेताम उम्र 24 वर्ष अपनी पत्नी साली और एक साल की बच्ची के साथ बाइक के माध्यम से सोमवार की शाम ग्राम सिरसी से अपने गांव तुरकी जा रहे थे। उसी दौरान ग्राम बंगोली में सामने से आ रहे अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति तथा उनकी 1 साल की बच्ची घायल हो गई।