कोंडागांव: ग्राम फूफगांव में हुए सड़क हादसे में पिता पुत्र घायल, एक ही बाइक में चार लोग थे सवार,बेटे का जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुफगाँव में एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार चार लोग घायल हो गए हैं।शंकरपुर निवासी महादेव नाग उम्र 33 वर्ष अपने भाई और अपने दो नाबालिक बच्चों के साथ ग्राम भूमका से शंकरपुर जा रहे थे। उसी दौरान उनके पीछे से एक वाहन सामने आकर अचानक ब्रेक मार दिया जिसके चलते महादेव नाग की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।