कोंडागांव: ग्राम चेमा में 25वर्षीय ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने के प्रयास के चलते किया कीटनाशक का सेवन, DH में भर्ती
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चेमा के मंझीपारा निवासी 25 वर्षीय बोदाराम कोर्राम ने अपने घर में अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। 30 अप्रैल को परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की बोदाराम कल रात काफी शराब पिया हुआ था तथा किसी बात पर नाराज होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।