सदर: बरेका-नगर निगम में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के लिए सेवा समझौता, लीगेसी वेस्ट का होगा निस्तारण
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) और वाराणसी नगर निगम ने वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए दो सेवा समझौतों पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत डंप साइट के पुराने कचरे का बायो-रेमेडिएशन होगा, जबकि दैनिक ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण कर जीरो-लैंडफिल लक्ष्य को बढ़ावा दिया जाएगा।